बिग बॉस में सन्नी ने नहीं बताया कि वो पॉर्न स्टार हैं
सन्नी उर्फ करेन मलहोत्रा से इस घर में रह रहीं पूजा ने सवाल किया कि तुम कौन हो, इस सवाल के जवाब में लियोन ने कहा कि मैं एक्ट्रेस हूं साथ एक मॉडल भी हूं। इसके बाद पूजा ने पूछा कहां से तो सन्नी का जवाब था कैलीफॉर्निया हॉलीवुड से। मैंने 10 सालों से कई टीवी शोज़ किये हैं।
इसके बाद सोनाली की बारी थी, सोनाली ने सन्नी से पूछा कि मैंने कहीं आपको देखा है मगर यह याद नहीं आ रहा कि कहां? सन्नी ने शांति के साथ कहा हो सकता है आपने मुझे इंटरनेट पर देखा हो।
थोड़ी देर बाद जब सन्नी के आस पास कोई नहीं था तब इस पॉर्न स्टार ने कहा कि मुझे लगता है कि घर वाले मुझे नहीं जानते लेकिन हां वो मुझे पसंद जरूर कर रहे हैं। मैं एक अच्छी इंसान हूं और वो इस घर में इंजॉए करने आईं हैं। इसके बाद परछाई का टास्क दिया गया इसके लिए सन्नी ने अपने साथ सिद्धार्थ को चुना।
वैसे तो इस घर में रह रहे मर्द पहले दिन से ही सन्नी पर लट्टू हो चुके हैं। उनकी यह इंट्री इस घर के माहौल को कुछ अलग ही रंग दे देगा।


Click it and Unblock the Notifications












