बिग बॉस: सेक्सी लिऑन तोड़ पायेगी पामेला का रिकार्ड!
तमाम आलोचनाओं के बावजूद शो में सेक्सी स्टार सन्नी लियोन को पहुंचाया गया है । जिन्हें पोर्न स्टार के रूप में प्रचारित करके शो ने पहले दिन तो काफी दर्शक जुटा लिए है। अब यह तादात कितनी आगे बढ़ती है तो आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन शो और चैनल वालों पर कोई उंगुली ना उठाये इसलिए बकयादा सेक्सी गर्ल सन्नी लियोन को लहंगा-चोली पहनाकर शो में प्रवेश कराया गया है।
कुछ ऐसा ही चैनल वालों ने पिछले शो यानी कि बिग बॉस 4 में किया था और हॉलीवुड की हॉट बेब पामेला एंडरसन की एंट्री करवायी थी। बकायदा उन्हें सफेद रंग की साड़ी पहनाकर धक-धक गर्ल बनाने की कोशिश की गयी जो कि इस कदर सफल रही कि शो ने टीआरपी के सारे रिकार्ड तोड़ डाले। पामेला की तरह सन्नी को भी इंडियन लुक देकर श्रीदेवी के गाने पर थिरकाया गया है।
पामेला की तरह सन्नी लियोन को भी हॉलीवुड सनसनी के रूप में पेश किया गया है। देखते हैं बिग बॉस हाउस में सन्नी, पामेला की तरह टॉबेल पहनकर झाड़ू लगाती है या पामेला की तरह मिनी फ्राक पहन कर लोगों का दिल चुराती है। खबर ये भी है कि सन्नी ने भी पामेला की तरह चैनल वालों से लाखों रूपये ऐठें हैं। लेकिन पामेला ने तो बिग बॉस को टीआरपी के चार्ट में वापस ला दिया था लेकिन सन्नी,बिग बॉस को कहां ले जाती है, अर्श पर या फर्श पर आने वाले वक्त ही बतायेगा।
इस बारे में आप क्या सोचते हैं, अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications
