PHOTOS: सनी देओल...यमला सलमान...पगला बिग बॉस...दीवाना डांस!
[टेलीविजन] हाल ही में सनी देओल बिग बॉस के सेट पर घंटों इंतज़ार करने के बाद गुस्से से निकल गए थे। लेकिन सनी देओल ने आखिरकार सलमान खान के साथ ये एपिसोड शूट कर ही लिया। और तस्वीरों में दोनों थिरकते नज़र आ रहे हैं।
सनी देओल पिछले हफ्ते बिग बॉस 9 में नज़र आने वाले थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इसकी वजह भी ज़्यादा अच्छी नहीं थी। सनी देओल को 4:30 बजे की शूटिंग का टाइम दिया गया था लेकिन 11 बजे रात तक शूटिंग शुरू हुई ही नहीं। सनी सेट पर आए कुछ समय सलमान खान से बात की।
और इसके बाद वो शूटिंग शुरू होने का इंतज़ार ही करते रह गए। आखिरकार सनी देओल के लिए भी लिमिट तो होनी ही थी, तो वो गुस्से से सेट से चले गए और शूट कैंसिल कर दिया।
अब जाकर सनी देओल ने अपना एपिसोड शूट कर लिया है और तस्वीरें बेहद मज़ेदार हैं। वैसे सनी देओल का गुस्सा ऐसा है कि वो दोबारा किसी इंसान के साथ काम नहीं करते। उनके झगड़ों का इतिहास तो यही कहता है -


Click it and Unblock the Notifications

