ALERT:सनी देओल के टीवी डेब्यू के लिए हो जाइए 'सावधान'
[टेलीविजन] सावधान, ये हम नहीं बल्कि कह रहें सनी देओल। जी हाँ सनी देओल जल्द ही टेलीविजन की दुनिया में लाइफ ओके के शो सावधान इंडिया से डेब्यू करने जा रहें हैं। लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शो 'सावधान इंडिया' में देश के बढ़ते अपराधों को दिखाया जाता है।
[PHOTOS: सनी देओल...यमला सलमान...पगला बिग बॉस...दीवाना डांस!]
सूत्रों के मुताबिक, "सनी इस खास इस खास कड़ी में सनी दुष्कर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आएंगे। उनका लक्ष्य लोगों को देश में बढ़ते अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। बता दें सनी देओल की आगामी फिल्म घायल वंस अगेन भी अपराध पर आधारित फिल्म है।
[इतने बिज़ी हैं स्टार्स कि टाइम नहीं तो बस तलाक तलाक तलाक!]
सनी देओल स्पेशल शो लाइफ ओके पर पर 15 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा। उनकी आगामी फिल्म घायल वंस अगेन भी 15 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही सनी देओल जल्द ही सोनी के शो सी.आ.डी में भी अपनी फिल्म घायल वंस अगेन प्रमोट करते हुए नजर आयेंगें।


Click it and Unblock the Notifications











