..................... Sunita Ahuja's confession on Govinda's Gun Shot incident will shock you - Hindi Filmibeat

'इन लोगों को गोली मारनी पड़ती है..' गोविंदा के गोली कांड पर सुनीता आहूजा का कुबूलनामा, चौंक जाएंगे आप

Sunita Ahuja Viral Video: तो गोविंदा का सुनीता आहूजा ने ही गोली मारी थी? ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक वीडियो खुद सुनीता आहूजा का वायरल हो रहा है जिसमें वो इस बात को बिना नाम लिए कहती हुईं नजर आ रही हैं।

Sunita Ahuja

वीडियो मशहूर कॉमेडी शो है जिसमें गोविंदा की पत्नी के साथ साथ कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी नजर आ रही हैं। इस दौरान कुछ बात हो रही है और सुनीता आहूजा ने अपने बेबाक अंदाज में कह डाला कि, इन लोगों को गोली मारनी पड़ती है। इसके बाद कृष्णा भी हैरान रह गए और वहां पर खड़े सभी लोग हंस हंसकर लोटपोट होने लगे।

Also Read
पीएम मोदी के पोस्टर के साथ लड़की ने की अश्लील हरकत? बंगाल से वायरल हुआ Kissing Video!
पीएम मोदी के पोस्टर के साथ लड़की ने की अश्लील हरकत? बंगाल से वायरल हुआ Kissing Video!

सुनीता आहूजा ने क्या कहा?

लाफ्टर शो के सेट पर सुनीता आहूजा ने कुछ ऐसा कह डाला जो कि हैरान करने वाला था। सुनीता आहूजा को कृष्णा ने आप कहकर बुलाया तो उन्होने कहा, ''तू मुझे आप कह रहा है, पहले तो एड़ी कहता था। बचपन से इसी एड़ी ने तुझे पेड़ा खिला खिलाकर आज तू खड़ा है इधर।''

कश्मीरा ने किसी बात पर सुनीत आहूजा से कृष्णा को लेकर कहा कि, ''ये आपकी जोड़ी उधर बनाना चाहता है।'' सुनीता ने कहा, ''नहीं नहीं इन लोगों की आदत है, गोली मारनी पड़ती है इन लोगों को।'' इसके बाद कृष्णा दंग रह जाते हैं और मुंह पर हाथ रखकर हंसते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस दौरान सुनीता आहूजा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और खुलकर हंसती हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और वो मिली जुली बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मामी सुनामी है।'' एक ने लिखा, ''खाने को रोटी नहीं बची।'' एक ने लिखा, ''मतलब इसी ने मारा था।'' एक ने लिखा, ''इसी ने पैर में मारी थी बोल तो रही है।'' एक ने लिखा, ''गोविंदा ने कैसे झेला होगा इतने साल।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: sunita ahuja
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X