14 साल बाद खत्म हुई लड़ाई, साथ में दिखे सुनीता आहूजा और कृष्णा-कश्मीरा, कहां हैं गोविंदा?
Sunita Ahuja Krishna Kashmera Video: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच किस तरह की नफरत थी वो बात किसी से छिपी नहीं है। दोनों एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना पसंद करते थे।

लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुनीता आहूजा के साथ कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह नजर आ रही है। जी हां, दोनों परिवार के बीच सबकुछ सही हो गया है और काफी खुश नजर आ रहे हैं।
जब आरती की शादी हुई थी तो शादी में सिर्फ गोविंदा और उनका बेटा आया था लेकिन सुनीता आहूजा नहीं पहुंची थी। उस वक्त कहा जा रहा था कि लड़ाई गोविंदा की वजह से नहीं बल्कि सुनीता से है।
14 साल बाद खत्म हुई अनबन
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप यकीन नहीं कर पाओगे। इस वीडियो में कृष्णा और सुनीता, कश्मीरा साथ नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि 14 साल के बाद वनवास खत्म हुआ है। सुनीता कहती हैं, ''14 साल के बाद आज वनवास खत्म हुआ है।'' कश्मीरा शाह कहती हैं, ''किसी और का शुरु होगा।'' इतना कहकर सभी हंसने लगते हैं। इसके अलावा कृष्णा कहते हैं, ''आज सबसे बड़ा दिन है।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी के फैंस को काफी खुशी हुई है क्योंकि ये परिवार एक साथ आ गया है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''किसका शुरु होगा वनवास। एक ने लिखा, ये लोग सच कह रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''ये तो बहुत अच्छा है यार, ऐसा लग रहा है जैसे हम दोनों का निजी मिलन हो रहा हो। कृष्णा और कश्मीरा।'' एक ने लिखा, ''वनवास क्या था, क्या हुआ था।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि viral bhayani ने साझा किया है।


Click it and Unblock the Notifications















