स्टेज पर सबको हंसाने वाले सुनील पाल की हालत ने डराया, घटा वजन और कमजोर शरीर देखकर फैंस हुए परेशान!

Sunil Pal weight loss: मुंबई में हाल ही में कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का प्रीमियर रखा गया, जहां फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आए। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए लेकिन इन सबके बीच जिस शख्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो थे सुनील पाल।
मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को लेकर होने वाली चर्चा की वजह थी उनका अचानक बहुत ज्यादा वजन कम होना। नीली शर्ट और काली पैंट में नजर आए सुनील पाल को देखकर कई लोग हैरान रह गए। उनके चेहरे और शरीर से कमजोरी साफ झलक रही थी, जिससे फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सुनील पाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो शेयर करने वाले एक यूजर ने उनकी हालत पर चिंता जताते हुए लिखा कि सुनील पाल अक्सर नए कॉमेडियंस की आलोचना करते रहे हैं, लेकिन वक्त के साथ बाकी कलाकार आगे बढ़ते गए और वह पीछे रह गए।
इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी राय रखी। किसी ने कहा कि सिर्फ सफलता पाना ही काफी नहीं होता, उसे बनाए रखना भी जरूरी होता है। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि वह सेहत और करियर दोनों ही मामलों में कमजोर दिख रहे हैं। कई लोगों को यह यकीन ही नहीं हुआ कि यही सुनील पाल कभी 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के विजेता रह चुके हैं।
सुनील पाल का करियर
सुनील पाल ने कॉमेडी की दुनिया में एक वक्त बड़ा नाम कमाया था। उन्हें असली पहचान टीवी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से मिली, जिसका वह पहला सीजन जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 'भावनाओं को समझो', 'जर्नी बॉम्बे टू गोवा', 'अपना सपना मनी मनी', 'हम सब उल्लू हैं', 'लाइफ की ऐसी की तैसी' और 'हेरा फेरी 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











