सुनील पाल ने बताया कैसै हैं अब राजू श्रीवास्तव, जानें उनकी Health Update

पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होते ही मौत की अफवाहें भी उड़ने लगी और सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव ट्रेंड करने लगे। इसके बाद उनके बारे में ये अपडेट दिया गया कि वो फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं।

लेकिन, अब कॉमेडियन सुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव से जुड़ा हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि 'गजोधर भैया' की हालत अब स्थिर है और वो पहले से तेजी से अब रिकवर कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से अपील है कि वो किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। मिली जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव जब ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

sunil-pal-gives-update-of-raju-srivastava-health-says-he-is-stable-now

एमआरआई रिपोर्ट आई
आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार शनिवार रात को राजू श्रीवास्तव का एमआरआई किया गया। एमआरआई रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों का कहना है कि उनकी नस है जो दब गई है। उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि राजू श्रीवास्तव को पूरी तरह ठीक होने में लगभग 10 दिन का समय लग सकता है।

फैंस को है उम्मीद
लेकिन, सभी को उम्मीद है को जल्द से जल्द राजू श्रीवास्तव ठीक हो जाएंगे। राजू श्रीवास्तव के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी राजू श्रीवास्तव से मिलने की किसी को इजाजत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X