VIDEO: 'हाथ जोड़कर कहता हूं.. सुनील ग्रोवर.. आप कपिल शो में वापस आ जाएं....'
एक वीडियो मैसेज में सुनील पाल ने सुनील ग्रोवर से कहा कि वह प्लीज कपिल शर्मा शो में वापस आ जाए।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई अब बढ़ते बढ़ते काफी आगे पहुंच चुकी है। लिहाजा, इसमें कई लोग शामिल होते जा रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज डाला है, जहां उन्होंने सुनील ग्रोवर से वापस आने की गुजारिश की है।
सुनील ग्रोवर ने कर दिया FINAL.. कपिल शर्मा के शो में अब नहीं जाएंगे!
सुनील पाल ने सीधे सीधे कहा है कि सबको मिलकर काम करना चाहिए। ताकि इंडस्ट्री कॉमेडियंस को गंभीरता से लें। कपिल ने जो भी किया है, लेकिन यह भी सच है कि कॉमेडी को मेनस्ट्रीम में लाने का श्रेय कपिल शर्मा को ही जाता है।

उन्होंने सुनील को समझाया कि आप बड़े कलाकार हैं इसलिए कपिल को माफ करके वापस आ जाओ। सुनील ने ये भी समझाया कि किसी भी कलाकार को बड़ा एक मंच बनाता है। आपको ऐसा मंच मिला है कि आप लोगों तक पहुंच पा रहे हैं। सुनील ने कहा आप दोनों की लड़ाई का फायदा दूसरे चैनल वाले उठा रहे हैं।
यहां देंखे सुनील पाल का वीडियो, जहां उन्होंने सुनील ग्रोवर को मैसेज दिया है-


Click it and Unblock the Notifications