..................... ‘रामायण’ के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का निधन, ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने बताया सच | Sunil Lahri reaction on Ramayan co-star Ravan Arvind Trivedi death rumour - Hindi Filmibeat

‘रामायण’ के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का निधन? ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने बताया सच- झूठ बोलने वालों को लगाई लताड़

कोरोना की वजह से देश में भयावह स्थिति हैं। कोविड केस के साथ साथ मौत का आंकड़ा भी दिल दहला रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें भी इस दर्द को बढ़ा देती है। हाल में ही सोशल मीडिया पर कई सितारों की झूठी मौत की खबर देखने को मिली। मीनाक्षी शेषाद्री हो या सिंगर लकी अली के निधन की अफवाह।

ऐसे ही टीवी के प्रसिद्ध पौराणिक शो 'रामायण' का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर भी सामने आई, जिसने फैंस को सकते में ला दिया। लेकिन इस खबर के पीछे सच्चाई क्या थी, ये उनके को-स्टार सुनील लहरी ने बताई।

 Ramayan

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरों पर रिएक्ट किया। साथ ही उन्होंने झूठी खबरें फैलाने वालों को लताड़ लगाई। सुनील लहरी ने बताया कि अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर एकदम झूठी है।

सुनील लहरी ने बताया कि अरविंद त्रिवेदी ठीक है, उन्होंने त्रिवेदी के निधन की खबरों का खंडन किया। साथ ही इन्हें अफवाह करार दिया।

क्या बोले लक्ष्मण

क्या बोले लक्ष्मण

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। अरविंद त्रिवेदी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कोरोना की वजह से आजकल कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है। ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी खबर, मेरी प्रार्थना है कि झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृपा करके इस तरह की खबर न फैलाएं।

ठीक हैं रावण

ठीक हैं रावण

सुनील लहरी ने बताया कि भगावन की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें स्वस्थ रखें।

सीता का भी आया रिएक्शन

सीता का भी आया रिएक्शन

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया। उन्होंने हाथ जोड़े इमोजी इस पोस्ट पर शेयर कर ईश्वर का धन्यवाद दिया।

रामानंद की रामायण

रामानंद की रामायण

80-90 दशक में घर घर में रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण ने खूब चर्चा बटौरी। इस सीरियल में राम के किरदार में अरुण गोविल, लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी, सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया समेत कई कलाकार दिखे, एक एक स्टार खूब पॉपुलर रहा।

 लॉकडाउन में रिकॉर्ड

लॉकडाउन में रिकॉर्ड

पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत वापस लौटे, जिसने टीआरपी के एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X