जया बच्चन के पैपराजी बयान पर सुनील ग्रोवर का सटायर वायरल, बोले- पैंट अच्छी है आज...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 4 आ चुका है। सीजन के शुरुआत में शो काफी मुश्किलों से गुजरा। क्योंकि शो में एक गाना बजा था जिस वजह से कॉपीराइज क्लेम हुआ था। शो अपने व्यंग और गेस्ट की वजह से चर्चाओं में बना रहता है। बता दें कि हाल ही में आए एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे। हर बार की तरह इस बार भी शो में चार चांद लगाने के लिए सुनील ग्रोवर ने इस बार कुछ ऐसा किया जो कॉमेडी के साथ-साथ एक बड़ा जवाब भी माना जा रहा है।

Sunil Grover

सुनील ग्रोवर ने कसा तंज

दरअसल इस बार सुनील ग्रोवर आमिर खान के किरदार में नजर आए थे। उनके लुक्स और मिमिक्री ने सभी को चौंका दिया। एंट्री होते ही लोग के हंस-हंस कर पेट में दर्द होने लगा, लेकिन शो का एक क्लिप और वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी को लेकर कुछ कहते नजर आ रहे हैं। दरअसल सुनील ग्रोवर ने पैपराजी कल्चर को लेकर एक एक्ट किया था। आपको याद होगा कि एक बार जया बच्चन ने पैपराजी को गंदी पैंट और उनके बर्ताव को लेकर उनकी लताड़ लगाई थी। जिसके बाद काफी विवाद छिड़ गया था। वहीं इसी मामले पर सुनील ग्रोवर का भी रिएक्शन सामने आया है। वो भी उनके तरीके से।

पैपराजी की पैंट को लेकर क्या कह गए सुनील ग्रोवर

इस बार सुनील ग्रोवर ने एक एक्ट किया जिसमें तमाम पैपराजी आए थे। उन्होंने पैपराजी को पोज देते हुए कहा कि 'आज कपड़े बहुत अच्छे पहने हैं आपने। पैंट अच्छी है आज'। बता दें कि इंटरनेट पर सुनील ग्रोवर का यह एक्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग कह रहे हैं कि सुनील ग्रोवर ने जबरदस्त तंज कसा है। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत सही अब कम से कम पैप को इज्जत मिलनी शुरू होगी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- चलो किसी ने तो इतने बड़े शो में इस मुद्दे को उठाया।

More from Filmibeat

Read more about: sunil grover jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X