सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' ट्रेलर रिलीज- सोसाइटी में मर्डर मिस्ट्री , कौन है कातिल? VIDEO
ज़ी5 की 8 एपिसोड की इस सीरीज़ में सुनील ग्रोवर 'सनफ्लॉवर' सोसाइटी का नेतृत्व करेंगे, जिसमें इंस्पेक्टर दिगेंद्र के रूप में रणवीर शौरी, इंस्पेक्टर तांबे के रूप में उनकी टीम के साथी गिरीश कुलकर्णी, दिलीप अय्यर के रूप में आशीष विद्यार्थी, मिस्टर आहूजा के रूप में मुकुल चड्डा, उनकी पत्नी श्रीमती आहूजा के रूप में राधा भट्ट और राज कपूर के रूप में आशीष कौशल, श्रीमती राज कपूर की भूमिका में शोनाली नागरानी और सलोनी खन्ना शामिल है।
वेब सीरीज़ का प्रीमियर 11 जून 2021 को होगा।'सनफ्लॉवर' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और ऐसा लग रहा है कि यह श्रृंखला हमें ऐसी कई घटनाओं की याद दिला देगी जो हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवन में घटित होती हैं।ट्रेलर शुरू होते ही हमें एक मर्डर केस का आभास हो जाता है।

जबकि रणवीर शौरी और गिरीश कुलकर्णी बहुत ही बारीकी से मामले की जांच कर रहे हैं और सुनील ग्रोवर का किरदार सोनू मासूमियत से भरपूर नज़र आ रहा है। सुनील शो में हत्या की जांच के बीच चुटकुले सुना कर हास्य पैदा कर रहे है। वहीं , सनफ्लॉवर के ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक एक भयानक रहस्य की भावना बनाये रखता है।
इसके अलावा, ट्रेलर में, हमें वह घटना देखने मिल रही है जो शो की कहानी का सार है जहां सोसाइटी में एक मर्डर की खबर मिली है।ट्रेलर में अन्य पात्रों का भी एक मोंटाज है, जो बताता है कि उनमें से हर एक किरदार विचित्र होगा और शो मनोरंजक होने वाला है।'सनफ्लॉवर' मुंबई के एक मध्यमवर्गीय हाउसिंग सोसाइटी की कहानी है जिसमें विचित्र किरदार हैं।


Click it and Unblock the Notifications