..................... Sunil Grover won hearts lying down among the common people in Banaras - Hindi Filmibeat

बनारस के घाट पर सोकर बिताई रात, आम लोगों के बीच कपड़ा बिछाकर लेटे सुनील ग्रोवर ने जीता दिल

Sunil Grover Banaras Video: बनारस की गलियों की अगर बात करें तो वहां आपको कोई भी कभी मिल सकता है। चाहे वो आम आदमी हो या फिर करोड़पति स्टार ही क्यों ना हो। इस वक्त एक वीडियो मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का वायरल हो रहा है जो कि हैरान करने वाला है।

Sunil Grover

अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर बनारस की गलियों में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और इसी तरह से उन्होंने रात काटी। इस वीडियो को खुद सुनील ग्रोवर ने ही साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, ''तारे जमीन पर।'' इसके बाद वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

Also Read
मशहूर एक्ट्रेस के साथ निर्देशक ने पब्लिक में की घिनौनी हरकत? असहज होकर हसीना को करना पड़ा ये काम
मशहूर एक्ट्रेस के साथ निर्देशक ने पब्लिक में की घिनौनी हरकत? असहज होकर हसीना को करना पड़ा ये काम

लोगों के साथ सोते दिखे

वीडियो में आप देखेंगे कि ये किसी घाट का सीन है और लगातार लोगों की जमात वहां पर सो रही है। कैमरे में आपको लोग सोते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन्ही के बीच में सुनील ग्रोवर भी एक कपड़ा बिछाकर सुकून की नींद ले रहे हैं।

बनारस में आम लोगों के बीच जमीन पर चादर बिछाकर सोते सुनील ग्रोवर को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इतने तगड़े स्टारडम के बाद यूं सादगी से कहीं पर भी सो जाने वाली ये अदा फैंस का दिल जीत रही है। सुनील ग्रोवर कोई भी किरदार करते हैं तो उसको अपना बना लेते हैं। इस वक्त वो सुकून की तलाश में हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''फोटो खिंचवा के निकल लिया होगा।'' एक ने लिखा, ''इसीलिए आपको इतना प्यार किया जाता है।'' एक ने लिखा, ''कैप्शन बहुत पसंद आया! बहुत सुंदर।'' एक ने लिखा, ''कमाल का इंसान और फेवरेट कलाकार।'' एक ने लिखा, ''क्या बंदा है यार सलाम सर।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा सर जमीन से जुड़े हुए कलाकार।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सुनील ग्रोवर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखिए वीडियो..

Read more about: sunil grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X