कपिल शर्मा के जन्मदिन पर सुनील ग्रोवर ने किया विश- ट्वीट देखकर चौंक जाएंगे आप!
आप टीवी जगत के मशहूर कॉमे़डियन कपिल शर्मा का जन्मदिन है और ऐसे में एक के बाद लोग उनको विश कर रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन आप अब ऐसी खबर बताने जा रहे जिसे सुनकर आपको झटका लग सकता है। दरअसल सुनील ग्रोवर ने भी कपिल शर्मा को जन्मदिन पर एक पोस्ट लिखते हुए विश किया है। अब जाहिर है कि ये ट्वीट वायरल तो होना ही था क्योंकि दोनो की अनबन की खबरें तो आप जानते ही है।
सुनील ग्रोवर ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा है.. 'पाजी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं..हम आपके सुखी जीवन की कामना करते हैं, आप ऐसे ही संसार को हंसी की दवा देते रहें।' सुनील ग्रोवर के इस पोस्ट पर कई लोगों के कमेंट आ रहे हैं।

कुछ समय पहले दोनो की लड़ाई की खबरें आईं थीं और सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। इसके अलावा हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसको देखकर आप काफी चौंक गए थे।
दरअसल इस वीडियो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ में नजर आ रहे थे और गाना गा रहे थे। ये एक शादी का वीडियो था। इस वीडियो में इन दोनों के साथ मीका सिंह भी नजर आ रहे थे।
कपिल शर्मा ने कुछ समय पहले ही शादी की थी और हाल ही में उनकी लाइफ में एक और बड़ी खुशी तब आ गई थी जब उनके घर में एक बेटी ने जन्म लिया था। बता दें कि कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने 10 दिसंबर बेटी को जन्म दिया था।


Click it and Unblock the Notifications