सुनील ग्रोवर ने मुझसे कहा...'वापस नहीं लौटूंगा'
सुनील की जगह लाए गए जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कपिल-सुनील के विवाद को लेकर बयान दिया है। राजू ने बताया कि वे सुनील से बात करने गए थे।
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ कपिल मुसीबतों से घिरे हुए हैं वहीं एक के बाद एक सभी उनका साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में चैनल ने कपिल को एक महीने का समय देते हुए अल्टीमेटम दे दिया है।
इसी बीच शो में सुनील की जगह लाए गए जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कपिल-सुनील के विवाद को लेकर बयान दिया है। राजू का कहना है कि कपिल से झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने उनसे कहा था कि मैं कपिल के साथ फिर से काम नहीं करूंगा और न ही शो में वापस लौटूंगा।

बता दें कि सुनील के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह राजू श्रीवास्तव को लाया गया था लेकिन कपिल सारी कोशिशें करने के बाद भी सुनील के बिना शो नहीं चला पा रहे हैं। जिसके चलते जहां शो की टीआपी बहुत ज्यादा गिर गई है। वहीं चैनल की तरफ से भी उन्हें अल्टीमेटम दे दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











