द कपिल शर्मा शो में लौट रही हैं गुत्थी, सुनील ग्रोवर ने ट्टीट कर कहा- सब कुछ आने वाला है
द कपिल शर्मा शो दिसंबर में सफलता के साथ अपने 1 साल पूरे करने वाला है। हालांकि कपिल के लिए ये पहली बार नहीं है जब वह अपना शो लेकर आए हैं। लेकिन सलमान खान का बतौर निर्माता जुड़ना कपिल के लिए फायदेमंद साबित हुआ। टीआरपी पर भी ये शो टॅाप 10 में लगातार बना हुआ है।
इस बीच एक नहीं बल्कि कई बार ये खबर आयी कि द कपिल शर्मा शो के पिछले सीजन से जुड़े हुए स्टार सुनील ग्रोवर की वापसी मुमकिन है। सुनील ग्रोवर भी कई बार ये कह चुके हैं कि सलमान ने उनसे शो का हिस्सा बनने के बारे में चर्चा की है।

लेकिन वह कपिल शो का हिस्सा बनने पर विचार नहीं कर रहे हैं। लेकिन अब इस एक ट्टीट ने इस चर्चा का स्तर बढ़ा दिया है कि जल्द गुत्थी की वापसी कपिल शो में होगी।


Click it and Unblock the Notifications