..................... Sunil Grover to play lead in ZEE5 web series 'Sunflower' - Hindi Filmibeat

वेब की दुनिया में सुनील ग्रोवर की जबरदस्त एंट्री, क्राइम-कॉमेडी 'सनफ्लॉवर' की पहली झलक

By Filmibeat Desk

विभिन्न शैलियों और भाषाओं में उत्कृष्ट ऑरिजिनल के प्रीमियर के बाद,जी 5 प्लेटफॉर्म द्वारा हाल ही में एक यूनिक सिचुएशनल क्राइम-कॉमेडी 'सनफ्लॉवर' की घोषणा की गयी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और गुड कंपनी द्वारा निर्मित, श्रृंखला विकास बहल द्वारा लिखीत है और राहुल सेनगुप्ता व विकास बहल द्वारा सह-निर्देशित है। यह ज़ी5 प्रीमियम पर अप्रैल 2021 में प्रीमियर की जाएगी।

सनफ्लॉवर में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने इस संबंध में व्यक्त किया,"वेब सीरीज़ का कांसेप्ट टॉप नॉच है। कॉमेडी के साथ क्राइम के साथ मिलाकर काम करना एक रोमांचक शैली है। वही, कहानी के पात्र सबसे दिलचस्प हिस्सा है। दर्शक निश्चित रूप से कहानियों से संबंधित महसूस करेंगे।

Sunil Grover,

जैसा कि नाम से पता चलता है, यह रोलर-कोस्टर राइड हाउसिंग सोसाइटी सनफ्लॉवर के इर्द-गिर्द घूमती है। हमने आज सीरीज़ की शूटिंग शुरू कर दी है और मैं सेट पर वापसी करने का इंतजार कर रहा हूं।" क्राइम-कॉमेडी वेब-सीरीज़ 'सनफ्लॉवर' मुंबई में एक मध्यमवर्गीय हाउसिंग सोसायटी सनफ्लॉवर की कहानी है।

जिसमें विचित्र चरित्र हैं। रोमांच, कॉमेडी और ड्रामा से लेकर उनकी रिलेटेड कहानियों वाले किरदारों से ले कर हर चीज हाउसिंग सोसायटी के इर्द-गिर्द घूमती है जो आपको रोलर-कोस्टर राइड पर ले जाने का वादा करती है। ज़ी5 ओरिजिनल 'सनफ्लॉवर' की शूटिंग आज से शुरू हो गयी है जिसका प्रीमियर अप्रैल 2021 में किया जाएगा। आपको बता दें कि टीवी और फिल्मों के बाद अब सुनील वेब सीरीज की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। अपने इस नए आगाज को लेकर सुनील काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X