सुनील ग्रोवर करेंगे दंगल गर्ल से रोमांस,ब्लाॅकबस्टर में एंट्री,फैंस के लिए बिग सरप्राइज
Recommended Video

सुनील ग्रोवर जल्द ही मशहूर फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज की फिल्म छुर्रियां में मेल लीड के तौर पर दिखाई देंगे। यह फिल्म दो बहनों की कहानी है। सुनील दंगल गर्ल सान्या मलहोत्रा या फिर राधिका मदान के अपोजिट दिखाई दे सकते हैं।
सुनील के साथ विजय राज मुख्य भूमिका में होंगे। सुनील ग्रोवर को कास्ट करने पर विशाल ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं। सुनील और विजय मेरी फिल्म के मेल लीड हैं।फिल्म में सुनील का अहम किरदार है।

इस फिल्म में भी सुनील कॅामेडी करते हुए नजर आयेंगे। विशाल भी सुनील के साथ शूटिंग शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। कुल मिलाकर यह कहानी दो बहनों की है। जो राजस्थान में रहती हैं। आपको बता दें कि राधिका और सान्या ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने क्रिकेट कॅामेडी शो धन धना धन की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत से शुरू करेंगे।फिल्म की कहानी और इसकी स्क्रिप्ट खुद विशाल भारद्वाज ने लिखी है।
फिल्म में दोनों बहनों की शादी से पहले और शादी के बाद जिंदगी में आए परिवर्तन को दिखाया जाएगा।यहां देखिए सुनील ग्रोवर की अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications
