सलमान खान की ''भारत'' में सुनील ग्रोवर की एंट्री,फैंस के लिए बिग सरप्राइज Dhamaka
Recommended Video

इसे कहते हैं किस्मत का खुलना। जी हां, यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि यह साल टीवी के कई सुपरस्टार के लिए गोल्डन डेब्यू लेकर आया है। लेकिन इस मामले में सुनील ग्रोवर सबसे आगे निकल गए हैं।
हाल ही में एक वेबसाइट की खबर के अनुसार इस बात का खुलासा हुआ है कि सुनील ग्रोवर और सलमान खान एक साथ अली अब्बास जफर की बहुप्रतिक्षित फिल्म भारत में नजर आयेंगे। हाल ही में सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। ऐसी खबर है कि सुनील ग्रोवर इस फिल्म में सलमान के बेस्ट फ्रेंड की भूमिका निभायेंगे।

आपको बता दें कि यह कोई कॅामेडी करने वाला किरदार नहीं होगा। बल्कि सुनील इस फिल्म में एक दिलचस्प भूमिका में दिखाई देंगे। यानी इस साल सुनील की किस्मत उन्हें ब्लॅाकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बना रही है।
वह भारत के साथ जल्द ही डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'छुरियां' में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।गौरतलब है कि सलमान की अपकमिंग फिल्म दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' पर आधारित है। यह फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होगी।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि इस साल ये सभी टीवी सुपरस्टार ब्लॅाकबस्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। यहां देखिए उनके नाम


Click it and Unblock the Notifications
