सलमान खान की 200 करोड़ी ब्लाॅकबस्टर..TV सुपरस्टार की एंट्री FINAL
सलमान खान के फैंस के लिए ये खबर बिग सरप्राइज साबित हो सकती है।हाल ही में इस बात की चर्चा थी कि बॅाबी देओल भारत में सलमान खान के साथ दिखाई देंगे। लेकिन अब बॅाबी देओल की जगह आपकी अपनी गुत्थी सुनील ग्रोवर की एंट्र्री फिल्म में फिक्स हो गई है।
खुद इसकी जानकारी अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके दी है। अली अब्बास जफर ने कहा कि भारत फैमिली में सुनील ग्रोवर का स्वागत है। सुनील टीवी इंडस्ट्री का लोकप्रिय नाम है। भारत फैमिली में उनका तहे दिन से स्वागत है।

सुनील इस फिल्म में बेहद प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। सलमान और सुनील भारत में एक साथ मिलकर मैजिक क्रिएट करेंगे।ऐसी खबर है कि सुनील ग्रोवर इस फिल्म में सलमान के बेस्ट फ्रेंड की भूमिका निभायेंगे।
आपको बता दें कि यह कोई कॅामेडी करने वाला किरदार नहीं होगा। बल्कि सुनील इस फिल्म में एक दिलचस्प भूमिका में दिखाई देंगे। यानी इस साल सुनील की किस्मत उन्हें ब्लॅाकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बना रही है।
वह भारत के साथ जल्द ही डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'छुरियां' में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।गौरतलब है कि सलमान की अपकमिंग फिल्म दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' पर आधारित है। यह सलमान की बिग बजट फिल्म है।
200 करोड़ की लागत से यह फिल्म बनाई जाएगी।बहरहाल,टीवी के कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्मी पारी फेल रही है। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
