VIDEO:फैंस के लिए बड़ी खबर सुनील ग्रोवर ने लिया रिंकू भाभी अवतार, कपिल शो की तैयारी
एक तरफ फैंस द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर ने शो में वापसी को लेकर चुप्पी साध रखी है। वैसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बतौर रिंकू भाभी आज भी जब सुनील स्टेज पर आते हैं तो बस, छा जाते हैं।
ये और बात है कि कपिल शर्मा शो में अब कहीं भी सुनील ग्रोवर की कमी दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन बतौर निर्माता सलमान खान पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सुनील को कपिल शो में दोबारा वापस लाया जाए। इन सब चर्चा के बीच सुनील ग्रोवर का ये लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है।

जहां पर सुनील ग्रोवर लंबे समय बाद रिंकू भाभी के लुक में नजर आए। रविवार को मुंबई में एक फैशन शो आयोजित किया गया। इस फैशन शो में अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, अमृता राव,सोनम कपूर के साथ कई बॅालीवुड स्टार्स शामिल हुए। लोगों का दिल लुभाने के लिए रिंकू भाभी भी स्टेज पर वॅाक करती हुई नजर आईं।
सुनील ग्रोवर ने यहां पर भी लोगों के चेहरे पर अपनी अदायगी और कॅामेडी से मुस्कान भर दी। रिंकू भाभी बनकर सुनील ने कहा हमारे पति हमको प्यार नहीं करते। इसका वीडियो अब तेजी से देखा जा रहा है। यहां नीचे अंत में देखिए सुनील का रिंकू भाभी VIdeo
आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर सलमान के कहने के बावजूद कपिल के शो में लौट कर नहीं आना चाहते हैं...


Click it and Unblock the Notifications