सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर मारा कपिल के मुंह पर तमाचा, दिया ऐसा जवाब, फैंस को झटका!
द कपिल शर्मा शो अपने लांच के साथ टीआरपी पर टॅाप 10 के शो के बीच बना हुआ है। यहां तक कि कपिल की पूरी टीम ने मिलकर टीआरपी पर कई बार खुद को नंबर 1 पर लाने में भी कामयाब हुए हैं। कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और सुमोना चक्रवर्ती मिलकर कपिल शो के इस सीजन को कामयाब बना चुके हैं।
इसके बाद भी कई फैंस हैं जो कि कपिल शो पर सुनील ग्रोवर की वापसी चाहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भारत के प्रमोशन के दौरान सलमान खान कपिल शो पर सुनील ग्रोवर को लेकर आ सकते हैं। लेकिन सुनील के इस जवाब ने कपिल के साथ दुश्मनी की तरफ इशारा किया है। हाल ही में सुनील ने मीडिया से बातचीत की।
सुनील ने हैरान करने वाला खुलासा किया। सुनील ने द कपिल शर्मा शो के इस नए सीजन के बारे में बात करते हुए कहा कि वह ऐसी चीजें नहीं देखते जो उनसे ( सुनील) से नहीं जुड़ी हुई है। इसके साथ सुनील ने ये भी कहा कि सलमान खान ने भी उन्हें कपिल शो पर वापस लौटने की सलाह दी थी।

लेकिन इस जवाब से मालूम होता है कि सुनील का द कपिल शर्मा शो पर दोबारा लौटने का कोई प्लान नहीं है। कपिल भी कई बार कह चुके हैं कि वह कई बार शो में सुनील को वापस लाने की पहल कर चुके हैं। सुनील शो में लौटने के लिए तैयार नहीं हैं।
बता दें कि सलमान खान स्टारर भारत 5 जून को रिलीज होगी। सुनील ग्रोवर फिल्म में सलमान के दोस्त की भूमिका में हैं। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि छोटे पर्दे के इन सभी सुपरस्टार ने फोर्ब्स इंडिया 2018 के 100 अधिक कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में अपनी जगह बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications