कपिल शर्मा से तोड़ा सुनील ग्नोवर ने रिश्ता, वापसी की खबरों पर कहा- ऐसा कैसे सोच लिया
द कपिल शर्मा शो एक बार फिर से सुनील ग्रोवर की शो में वापसी को लेकर चर्चा में है। शो को लांच होते हुए दिसंबर में एक साल पूरा हो जाएगा। इस बीच एक नहीं बल्कि कई बार ये खबरें सामने आती रही हैं कि सुनील ग्रोवर जल्द शो में वापसी करेंगे।
लेकिन सुनील और कपिल के रिश्ते का हाल इसी से लगाया जा सकता है कि कपिल की शादी के रिसेप्शन से भी सुनीन नदारद रहे थे। इस बीच एक बार फिर दो दिन पहले सुनील ग्रोवर ने एक ट्टीट किया।

जिससे ये खबर फैल गई कि कपिल शो पर सुनील ग्रोवर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सुनील के इस ट्टीट पर फैंस ने भी कई रिएक्शन दिए। लेकिन सुनील की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। खबरों को फैलता हुए देखकर सुनील ग्रोवर ने इस संबंध पर बात की और कड़े शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी।


Click it and Unblock the Notifications