'मैंने कभी नहीं सोचा था कि अली अब्बास जफर मुझे एक गंभीर किरदार के लिये चुनेंगे'- सुनील ग्रोवर
अभिनेता सुनील ग्रोवर ज्यादातर कॉमिक भूमिकाओं को निभाने के लिये चर्चित हैं। लेकिन इस बार वह एक बिलकुल ही नये अंदाज से दर्शकों को चौंकाने के लिये तैयार हैं। सुनील अमेज़न की बहुतप्रतीक्षित ओरिजिनल सीरीज 'तांडव' में एक भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनके संवाद और हाव भाव देखकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
हाल ही में सुनील ने 'तांडव' के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह अपने व्यक्तित्व से अलग यह किरदार करने का मौका मिला।

सुनील ग्रोवर ने कहा कि, "मैं तांडव में साड़ी पहनकर लोगों को हंसाता हुआ नज़र नहीं आऊंगा। जब मैंने पहली बार इस शो के बारे में सुना तो मुझे ऐसा लगा कि यह प्राचीनकाल की कोई राजनीतिक कहानी होगी, जिसमें कोई नयापन नहीं होगा। लेकिन जब पहली बार मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी मैं गलत साबित हुआ। अपनी बेहद मजबूत पकड़ वाली कहानी के साथ 'तांडव' मुझे काफी पसंद आया। मैं इस स्क्रिप्ट को पूरा पढ़ने से खुद को रोक नहीं पाया। इस शो के मल्टी-लेयर वाले किरदारों ने मुझे अपनी ओर आकर्षित किया।"


Click it and Unblock the Notifications