सुनील ग्रोवर..चौंकाने वाला VIDEO...20 दिन देखें..दारू पीकर गिरना..कपिल शर्मा
कपिल शर्मा की खराब तबीयत और फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद की असली वजह शराब बताई जा रही है।
खुद कपिल इस बात को मान चुके हैं कि सुनील के जाने के बाद उन्होंने अधिक शराब पीनी शुरू कर दी थी। और अब सुनील ग्रोवर का यह नया वीडियो यही बता रहा है कि शराब पीना नरक है।

डॅा गुलाटी और रिंकू भाभी का लुक छोड़कर सुनील इस बार बिल्ला शराबी के किरदार में नजर आ रहे हैं। मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने यू ट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो का नाम 'बिल्ला शराबी' है।
वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में सुनील लिखते हैं, "शराब छोड़ने के लिए, बिल्ला शराबी के म्यूजिक वीडियो को अगले 20 दिनों तक दिन में 3 बार देखें। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब सुनील ने ऐसा कुछ किया है।
इससे पहलेे उनके म्यूजिक वीडियो मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते गाने ला चुके है।सुनील ग्रोवर के इस गाने को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। वैसे कहीं ना कहीं ऐसा माना जा रहा है कि कहीं इस नए वीडियो के जरिए कपिल की तरफ तो सुनील का इशारा नहीं है।
आइए नजर डालते हैं सुनील ग्रोवर की अब तक की सबसे यादगार परफॉरमेंस पर..


Click it and Unblock the Notifications
