रिंकू भाभी...डॉ.गुलाटी का चौंकाने वाला कमबैक...सुनील ग्रोवर...तस्वीरें VIRAL...
एक तरफ जहां कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक अपने शो की टीआरपी संभालने के साथ आए दिन नई तरह की कंट्रोवर्सी का सामना कर रहे हैं।

वहीं सुनील ग्रोवर कपिल शो छोड़ने के कई महीने बाद एक और नया धमाका करने जा रहे हैं। आप सभी को सुनील ग्रोवर का रिंकू भाभी के किरदार में पहला म्यूजिक वीडियो जिंदगी बर्बाद हो गया...याद ही होगा।
अब जल्द ही रिंकू भाभी नहीं बल्कि डॅा.मशहूर गुलाटी आप सभी के सामने एक तड़केदार म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस वीडियो की शूटिंग की आॅन लोकेशन की कई तस्वीरें वायरल हुई है।
इन तस्वीरों में सुनील डॅा.गुलाटी को लुक में नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है कि यह वीडियो कब लांच किया जाएगा। लेकिन खबर है कि एक महीने के भीतर सुनील अपना नया वीडियो लांच कर देंगे।
Recommended Video

यहां देखिए सुनील ग्रोवर की अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications

