लॉकडाउन में फैंस के लिए सुनील ग्रोवर का बड़ा सरप्राइज- रत्नागिरी ब्लू बेरी वाली ब्रेकअप स्टोरी VIDEO
लॉकडाउन में आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ। सुनील ग्रोवर बीते दो महीने से अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि फैंस को लग रहा था कि वह एंटरटेनमेंट के लिए फिर एक बार शायद रिंकू भाभी या फिर डॅाक्टर मशहूर गुलाटी बन कर आयेंगे। लेकिन इन सबको पीछे छोड़कर सुनील ग्रोवर एक नया एंटरटेनमेंट से भरा हुआ किरदार लेकर आए हैं।
इसका नाम है रत्नागिरी। जी हां, नाम बडे़ ही थोड़ा हटके है लेकिन रत्नागिरी काफी दिलचस्प हैं। सुनील ग्रोवर इस वीडियो में बड़े बालों वाला विग पहना हुआ है और सिर के ठीक ऊपर एक चोटी बनाई हुई। पिंक कलर के टॅाप को पहनकर वह बालों में लिपस्टिक लगाकर आखों पर आइसाइड वाला चश्मा लगाया हुआ है।

ये है रत्नागिरी यानी कि एक फैशन से भरपूर नखरी लड़की का लुक। रत्नागिरी इस वीडियो में कहती हैं कि वो बोला कि ब्लूबेरीज तो लॅाकडाउन के बाद ला दूंगा, मैंने कहा-वाकई? लॉकडाउन के बाद तो मैं ही जाके ले लूंगी। बड़ा एहसान करेगा मेरे पर। वो मुझसे कह रहा है कि किशमिश डाल लो..क्या? मेरे जैसी लड़की किशमिश क्या वाकई में? रईसजादे कहीं के..मैं किशमिश खाऊंगी।
मैं थक चुकी हूं अब तुमसे। सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि केतन मैं तुमसे नफरत करती हूं...प्यार अंधा हो सकता है लेकिन मैं नहीं..और फिर हो जाता है रत्नागिरी का ब्रेकअप। इस मजेदार वीडियो को काफी तेजी से देखा जा रहा है। आप भी देखिए और मजे लीजिए।
नीचे देखिए इसका VIDEO और टीवी के उन सभी सुपरहिट कॅामेडियन सुपरस्टार्स की RARE तस्वीरें जिसे देखकर आप चौंक जायेंगे।
View this post on InstagramA post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on


Click it and Unblock the Notifications