..................... Sunil Grover miss badly The Kapil Sharma Show - Hindi Filmibeat

OMG..सुनील को सता रही है कपिल की याद..महफिल में ऐलान..वापसी

सुनील ग्रोवर ने भले ही द कपिल शर्मा शो से दूरी बना ली है। लेकिन वह द कपिल शर्मा शो को जिक्र अपने हर प्राइवेट और लाइव शो में कर रहे हैं।

By Prachi Dixit

सुनील ग्रोवर लगातार किसी ना किसी तरह लाइव शो में अपने लोकप्रिय किरदार डॅा.गुलाटी के तौर पर वाहवाही लुट रहे हैं।

हाल ही में जयपुर में आयोजित एक शादी में संगीत फंक्शन के दौरान सुनील वहां पर डाॅ.गुलाटी के किरदार में मौजूद थे। वहां पर मौजूद लोगों को अपने पुराने अंदाज में हंसाने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन दिलचस्प बात तो यह है कि पूरे एक्ट के दौरान उन्होंने एक नहीं बल्कि कई बार कपिल शर्मा को याद किया। उन्होंने लाइव दर्शकों से बातचीत के दौरान कहा कि दुल्हन ने 12 मीटर की कपड़े पहनी है।

kapil sharma,sunil grover

इसमें 15 लोगों के कपड़े बन सकते हैं। मैं भी अपने शो पर महिला बनता हूं। मेरी आपसे भी ज्यादा लंबी दाढ़ी आती है।नवजोत सिंह को याद करते हुए सुनील ने कहा कि आप कहीं पर मत जाइए। हमारे शो पर नवजोत साहब की जगह पर आ जाइए।

गौरतलब है कि इससे साफ जाहिर हो रहा है कि सुनील अभी तक द कपिल शर्मा शो की दुनिया में खोए हुए हैं। यहां तक कि हर जगह लाइव शो करते हुए भी वह केवल अपन द कपिल शर्मा शो के किरदारों को रिपीट कर रहे हैं।

दर्शकों के सामने कुछ नया लाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।इसके साथ सुनील ने अपने नए शो को लेकर भी चुप्पी साध रखी है।

लेकिन यह बात तो जाहिर है कि कहीं ना कहीं कपिल सुनील के बिना और सुनील कपिल के बिना अधूरे से हैं। तभी तो नए शो के कई आॅफर के बावजूद सुनील कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं। य़हां देखें एक खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X