फ्लाइट हादसे के 3 महीने बाद..कपिल और सुनील की मुलाकात..चौंक जायेंगे
ऐसा प्रतीत होता है कि चंदन प्रभाकर के बाद अब सुनील ग्रोवर भी कपिल शो में दोबारा वापसी कर सकते हैं। जी हां। यह हम नहीं बल्कि यह खबर बता रही है।
OMG..सलमान खान ही नहीं..जुड़वा 2 में ये टीवी सुपरस्टार करेंगे धमाका..
एक तरफ जहां कपिल के सामने नए शो ड्रामा कंपनी की एंट्री हो रही थी। वहीं दूसरी तरफ कपिल शर्मा ने फेसबुक लाइव के जरिए यह बताने की कोशिश की कि वह अभी भी सुनील ग्रोवर के साथ अपने शो की पुरानी टीम की कमी महसूस कर रहे हैं।

लेकिन अब कहानी में नया ट्विस्ट यह आया है कि कुछ दिन पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की मुलाकात हुई है। हुआ यूं कि हाल ही में कपिल ने सुनील ग्रोवर को मैसेज के जरिए खुद से मिलने की गुजारिश की।
एक वेबसाइट के रिपोर्ट के अनुसार दोनों की मुलाकात कपिल के घर पर हुई। जहां पर कई आपसी मतभेद को सुलझाने के साथ दोनों की दोस्ती में दरार साफ दिखाई दी। हालांकि यह जाहिर नहीं हो पाया कि इस मुलाकात के पीछे की असली वजह क्या थी।
बहरहाल,ऐसा माना जा रहा है कि कपिल ने एक बार फिर सुनील को अपने शो से जोड़ने की कोशिश की है। मगर हमेशा की तरह इस बार भी सुनील ने कपिल शर्मा शो में दोबारा शामिल होने से इंकार कर दिया।
Recommended Video

गौरतलब है कि इस मुलाकात से पहले सुनील ने इस पूरे विवाद के बाद कपिल के बारे में जो कहा है वो चौंकाने वाला है। यहां देखें..


Click it and Unblock the Notifications
