..................... Sunil Grover may seen in Kapil Sharma Show Salman Show Bharat promotion - Hindi Filmibeat

हो गया ऐलान इस दिन होगा कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर का कमबैक, 2 साल की दुश्मनी खत्म !

By Prachi Dixit

टीवी की दुनिया के बेहतरीन कॅामेडियन की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का नाम सामने आता है। दोनों की जोड़ी का जादू ही था,जो कपिल शर्मा शो की टीआरपी को आसमान तक पहुंचा दिया था। हालांकि 2 साल की दोनों की दोस्ती दुश्मनी में तब्दील होकर अब फिर से एक होने के रास्ते पर आकर खड़ी हो गई है।

इसके पीछे की वजह सलमान खान हैं। आखिर सलमान खान को कौन मना कर सकता है। ऐसे में जब सलमान खान के साथ कपिल और सुनील दोनों काम कर रहे हों वो भी करीबी तौर पर तो भला कैसे दोनों इंकार कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार द कपिल शर्मा शो पर सुनील ग्रोवर कमबैक करने जा रहे हैं।

Salman Khan,Kapil sharma

दोनों एक बार फिर से स्टेज पर दर्शकों को हंसाते हुए नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। इस बीच मीडिया में ऐसी खबरें है कि भारत फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पूरी टीम कपिल शर्मा शो पर आने वाली है।

जून महीने में भारत की टीम कपिल शो पर एक नहीं बल्कि दो एपिसोड में दिखाई देगी।हालांकि अभी तक भारत फिल्म और कपिल शो की टीम की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। अगर ऐसा हुआ तो 2017 के बाद दोनों एक साथ दिखाई देंगे। गौरतलब है कि सेट पर दो स्टार के बीच होने वाली लड़ाई टीवी की दुनिया में स्टार वॅार में बदल जाती है। आइए देखते हैं टीवी की दुनिया में हुई अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की एक झलक...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X