क्या-क्या तिकड़म लगा रहे कपिल, अब शो में सुनील की होगी वापसी !
खबरें हैं कि सुनील कपिल के शो में वापसी कर सकते हैं। जी हां सुनील कपिल के साथ दोबारा काम करते हुए नजर आ सकते हैं।
जहां एक तरफ सुनील को वापस लाने की हर कोशिश करके हार चुके कपिल अब इमोश्नल तरीकों से उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ खबरें हैं कि सुनील कपिल के शो में वापसी कर सकते हैं। जी हां सुनील कपिल के साथ दोबारा काम करते हुए नजर आ सकते हैं।
हाल ही में कपिल के साथ खड़े कीकू ने एक इमोशनल ट्वीट किया है। जिसमें कीकू ने कपिल को छोड़ कर बाकी सभी को टैग किया है। बताया जा रहा है कि ये ट्वीट कीकू ने कपिल के कहने पर किया है। जिसके जरिए सुनील को इमोशनल कर वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं हाल ही में सुनील की जगह शो में लाए गए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी सुनील से विवाद सुलझाने को लेकर बात करने गए थे। माना जा रहा है कि वे भी कपिल के कहने पर ही गए थे। हालांकि राजू को भी खाली हाथ लौटना पड़ा था।
सुनील अगर वापस आते हैं तो, वजह कपिल का इमोश्नल तरीका ही नहीं बल्कि कई प्रोफेशनल वजहें भी हैं। जिसके चलते सुनील कपिल के साथ आपको हंसाते नजर आ सकते हैं। बताया ये भी जा रहा है कि सुनील जल्द ही कपिल के साथ आने वाले एपिसोड की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। आगे की स्लाइड में जानें क्या है पूरा माजरा और कैसे सुनील को इमोशनल कर रहे हैं कपिल।


Click it and Unblock the Notifications











