..................... Sunil Grover make fun of Katrina Kaif towel pic - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ ने टॉवल में शेयर की ऐसी तस्वीर, सुनील ग्रोवर ने सरेआम उड़ाया मजाक

By Prachi Dixit

भारत फिल्म के सुपरहिट होने के बाद ऐसा मालूम होता है कि सुनील ग्रोवर और कैटरीना कैफ की दोस्ती सेट हो चुकी है। तभी तो बिना किसी हिचक के सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर इस तरह कैटरीना कैफ का मजाक उड़ा दिया। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ 'सूर्यवंशी' फिल्म के लिए टिप-टिप बरसा पानी को रिक्रिएट कर रही हैं।

इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। शूटिंग के दौरान की टॅावल में कई तस्वीरें कैटरीना ने शेयर की। कैटरीना की इन सभी तस्वीरों को देखने के बाद सुनील ग्रोवर ने ऐसी हरकत कर दी है। कैटरीना ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह अक्षय के साथ टॅावल में पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

katrina kaif

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। सुनील ग्रोवर ने इसी तस्वीर की नकल उतारी है। सुनील की इस तस्वीर पर कैटरीना ने लिखा है कि सुनील ग्रोवर ने मेरी टॅावेल सीरीज से इंस्पीरेशन ली है।

बता दें कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आयेंगे। ये फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी।इसके साथ सुनील ग्रोवर भी जल्द द कपिल शर्मा शो पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक सुनील की वापसी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं है।

यहां देखिए कैटरीना कैफ की अनदेखी तस्वीरों की एक झलक ..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X