Just In: कपिल शर्मा के बाद अब सुनील ग्रोवर का Dhamaka, जबरदस्त शो से वापसी, जानें पूरी डीटेल
इन दिनों जहां एक तरफ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की वापसी की खबरें आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ एक और चहेते कॉमेडियन और शानदार एक्टर भी छोटे पर्दे पर शानदार शो लेकर आ रहे हैं। ये कॉमेडियन और कोई नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर हैं..जी हां! सुनील ग्रोवर एक बार फिर फैंस के बीच अपना नया शो लेकर आ रहे हैं। इस शो में सुनील ग्रोवर के अलावा कई और सुपरस्टार्स भी नजर आने वाले हैं।
[पहली बार मौनी रॅाय ने शेयर की बेहद सेक्सी तस्वीर, दिखने लगा सब कुछ, तेजी से Viral]
सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो का नाम है- कानपुर वाले खुरानाज। इस शो के जरिए नए जमाने के परिवारों के बीच एंटरटेमेंट खोजने की कोशिश की जाएगी। इस शो में अली असगर, अदा खान, सुगंधा मिश्रा, उपासना सिंह और कुणाल खेमू, सुनील ग्रोवर के साथ लोगों को हंसाते नजर आएंगे। वहीं इससे पहले खबर थी कि इस शो से कपिल और सुनील की जोड़ी छोटे पर्दे पर वापसी करेगी लेकिन ये सभी खबरें महज अफवाहें निकलीं।

बताया जा रहा है कि शो कानपुर वाले खुरानाज 15 एपिसोड की की सीरीज होगी जिसे चैट शो के फॉर्मेट में दिखाया जाएगा। ये शो हर हफ्ते वीकेंड्स पर आएगा। खबरें ये भी हैं कि इस शो की शुरूआत रणवीर सिंह अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन से कर सकते हैं। बहरहाल, हमें तो सुनील ग्रोवर के इस शो का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











