सिर्फ 5 मिनट में सुनील ग्रोवर का नया शो Flop , फैंस ने कहा 21 लोग मर गए, बकवास शो बंद करो !
सुनील ग्रोवर ने अपने नए शो कानपुर वाले खुरानाज का आागाज कर दिया है। वीकेंड पर आने वाले इस शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सिंबा का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। हमेशा की तरह इस बार भी फैंस को सुनील ग्रोवर से काफी उम्मीद थी। हालांकि ऐसा होते हुए दिखाई नहीं दिया।
सुनील के शो में सुंगधा मिश्रा, अदा खान, अपारशक्ति खुराना और अली असगर मुख्य तौर पर दिखाई दिए। वहीं कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह सुनील के शो में फराह खान दिखाई दी।

सेट की बात की जाए तो शो का पूरा सेटअप भी कहीं ना कहीं से कपिल शर्मा शो की याद ताजा करता रहा। कॅामेडी और जोक्स के मामले में सुनील ग्रोवर अपनी टीम के साथ कमजोर नजर आए।
फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए सुनील के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। कई लोगों ने शो पर गंदे कमेंट भी किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications