FINAL: कपिल शर्मा से भिड़ंत के बाद.. सुनील ग्रोवर LIVE शो की तैयारी में!

कपिल शर्मा कंट्रोवर्सी के बाद सुनील ग्रोवर अपनी पहली लाइव शो की तैयारी में जुट गए हैं। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई फिलहाल सुलझती नजर नहीं आ रही।

By Neeti

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर काफी दिनों से हेडलाइन बना रहे हैं। जबसे एक फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच हाथापाई हुई और बात काफी आगे बढ़ गई। रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल ने अपने को-स्टार को काफी भला बुरा कहा। उसके बाद से सुनील ग्रोवर, जो कि शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाते हैं.. शो में नहीं आ रहे हैं।

सुनील ग्रोवर के बाद अब अली असगर और चंदन प्रभाकर भी शो छोड़ चुके हैं, ऐसी खबरें आ रही है। लिहाजा, कपिल के पास कोई ऑप्शन नहीं रहा और अब वे बस किसी तरह अपने आने वाले एपिसोड्स शूट कर रहे हैं।

Sunil Grover

वहीं, सुनील ग्रोवर इस कंट्रोवर्सी से निकलकर अपनी अगली लाइव शो की तैयारी में जुटे हुए हैं। 1 अप्रैल को दिल्ली में सुनील ग्रोवर लाइव शो करने वाले हैं, कीकू शारदा के साथ

बहरहाल, जब सुनील ग्रोवर से शो छोड़ने की बात पूछी गई तो उन्होंने नो कमेंट्स कह कर सवाल टाल दिया। वहीं, जब उनके लाइव शो के बारे में पूछा गया तो सुनील ने कहा, हां मैं लाइव शो कर रहा हूं, लेकिन यह मैं हमेशा करता हूं.. और करता रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X