Brday Special :अजय देवगन के कहा गर्दन काट दूंगा,बन गए शाहरूख के हमशक्ल,यही हैं नंबर 1
कामयाबी का ये मतलब नहीं होता है कि आप नंबर 1 की पायदान पर हों। कामयाबी उन्हें भी मिलती है जो कि मंजिल तक पहुंचने में अपने पैरों को जमीन पर और इरादा मजबूत रखते हैं।
सुनील ग्रोवर उन्हीं में से हैं जो कि अपनी मंजिल पर बिना किसी रोक के आगे बढ़ते चले जा रहे हैं। कभी गुत्थी तो कभी डॅा.गुलाटी। हर किरदार में खुद को अलग पहचान दिलाने वाले सुनील ग्रोवर का आज जन्मदिन है।

फ्लाइट में हुए एक हादसे के बाद सुनील ग्रोवर की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव ला दिया है। कॅामेडियन के तौर पर उन्होंने अपना कद आसमान तक पहुंचाया है।
बतौर इंसान इस हादसे ने पहले से अधिक लोकप्रियता और दर्शकों का साथ दिया है। जहां उन्होंने अजय देवगन की फिल्म प्यार तो होना ही था से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। अपने 17 साल के सफर में वह गजनी,द लेजेंड आॅफ भगतसिंह,फैमिली के साथ 13 सुपरस्टार से लकदक फिल्मों का हिस्सा रहे है।
टीवी पर करियर के शुरुआत में उन्हें शाहरूख खान का हमशक्ल भी कहा गया। वर्तमान जब वह अपने करियर के चढ़ाव पर है तो वह अब बिग स्क्रीन पर सलमान खान की भारत में दमदार भूमिका निभाते नजर आयेंगे।
एक छोटे से डेब्यू से लेकर एक बिग स्टार बनने का सफर उनके लिए काफी मुश्किल रहा है। यहां देखिए सुनील का डेब्यू वीडियो और उनके सफर की कहानी...


Click it and Unblock the Notifications

