Alert..सुनील ने किया जंग का ऐलान..नया शो FIX..कपिल जरा बचके..यहां देखिए..
सुनील ग्रोवर Vs कपिल शर्मा के बीच विवाद के बीच सुनील के इस नए इंस्टाग्राम पोस्ट का मतलब ये है कि वह एक नए शो की शुरुआत करने जा रहे हैं।
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच कई दिनों से चल रहे विवाद का अंत होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन इसमें कोई ना कोई नई घटना शामिल होते जाती है। कभी कपिल तो कभी सुनील की तरफ से एक नया विवाद इनके पुराने विवाद में प्लस की तरह शामिल होता जाता है।
एक तरफ जहां द कपिल शर्मा शो का वीकेंड शो कुछ खास टीआरपी नहीं बटोर पाया। वहीं पर सुनील ग्रोवर के इस वीकेंड पोस्ट ने दोबारा मीडिया में सुर्खियां बटोर रखी थी।

सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक दरवाजे को खोलते हुए एक अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है कि इस बार मैं कुछ भी नहीं लिखूंगा,इस फोटो का मतलब जिसे जो समझना है समझ सकता है।
इस पोस्ट के बाद से ही इस बात का अंदाजा लगाया जाने लगा कि सुनील के दरवाजे को खोलने का मतलब यह हो सकता है कि वह एक नई शुरुआत करने जा रहे हो।
वैसे भी बीते कई दिनों से इस बात की चर्चा है कि सुनील जल्द ही एक नए कॅामेडी शो से टीवी की दुनिया में वापसी करने वाले हैं।
गौरतलब है कि कपिल और सुनील एक दूसरे के बिना अकेले हैं। इन दोनों को अपनी कॅामेडी की दुकान चलाने के लिए एक दूसरे की सबसे अधिक जरुरत है। यकीन नहीं आता तो यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications