सुनील ग्रोवर को आई कपिल शर्मा शो की याद- इस वीडियो को देख हो गए इमोशनल
सभी जानते हैं कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का रिश्ता किस तरह से खराब हुआ था ये तो सभी जानते हैं। द कपिल शर्मा शो के दमदार किरदार सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर लोगों को काफी ज्यादा हंसाया है। अब जब वो इस शो का हिस्सा नहीं है ऐसे में उन्होने एक वीडियो साझा किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो की एक वीडियो साझा की है जिसमें वो शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले प्रमोट करते नजर आ रहे हैं।
ये काफी यादगार शो था और उन्होने गेरुआ गाने पर लोगों को जमकर हंसाया था। सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को साझा करते हुए कहा है.. 'कहीं ना कहीं ये मुझे काफी इमोशनल कर देता है, जब भी मैं इसको देखता हूं।'

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनो की दोस्ती अब हो चुकी है। हाल ही में कपिल के जन्मदिन पर सुनील ग्रोवर ने उनको विश किया था।
सुनील ग्रोवर ने कपिल के जन्मदिन पर लिखा था.. 'पाजी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं..हम आपके सुखी जीवन की कामना करते हैं, आप ऐसे ही संसार को हंसी की दवा देते रहें।'
गौरतलब है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की अनबन तब शुरु हुई थी जब वो शो करके विदेश से वापस आ रहे थे और फ्लाइट में ही दोनो की लड़ाई हुई थी। फिलहाल उनका रिश्ता अब ठीक हो रहा है। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications