OMG...कपिल शर्मा शो में कमबैक..सुनील ग्रोवर का चौंकाने वाला खुलासा...
कपिल शर्मा की खराब तबीयत और शो में खुद की वापसी को लेकर सुनील ग्रोवर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में सुनील ने कहा है कि मैं फिलहाल कॅामेडी मेरा काम है। मैं यही सालों से करता आ रहा हूं।
OMG..सलमान..शाहरूख..आमिर..एक साथ ब्लाॅकबस्टर एंट्री..करोड़ों की डिमांड!
सुनील कहते हैं कि जब भी आप किसी के बारे में कुछ कहते हैं तो अक्सर वह दूसरे व्यक्ति के लिए गलत धारणा बन जाती है। आप चाहे अनजाने में ही सही लेकिन ठीक बात नहीं कह पाते हैं।

जो भी आप कह रहे होते हैं उसे सच मान लिया जाता है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि वह फैक्ट्स के तौर पर गलत हो और ऐसा होना दूसरे के लिए सही साबित नहीं होता है। मेरी कपिल के साथ काफी अच्छी दोस्ती रही है और मैं कपिल शर्मा के साथ शेयर किए गए प्लेटफॉर्म के लिए बहुत इज्जत रखता हूं।
इसके साथ कपिल शो में अपनी वापसी को लेकर सुनील का कहना है कि कई लोगों ने हमारे बीच सुलह करवाने की कोशिश की। मैं उनका शुक्रिया करता हूं। लेकिन मुझे और कपिल को एक दूसरे से बात करने के लिए किसी तीसरे की जरुरत नहीं है। हम दोनों के पास एक दूसरे का नंबर है।
हमें किसी तीसरे की जरुरत नहीं है। कपिल की सेहत और शो की गिरती हुई टीआरपी पर सुनील का कहना है कि मैंने इसके बारे में सुना है। मैं इतना ही कहूंगा कि कपिल अपना ध्यान रखें।
....जब अजय देवगन ने सुनील ग्रोवर से कहा...तेरी गर्दन काट दूंगा...वीडियो VIRAL..
बहरहाल, अब तक सुनील ने इस पूरे विवाद के बाद कपिल के बारे में जो कहा है वो चौंकाने वाला है। यहां पढ़ें..


Click it and Unblock the Notifications
