कपिल शर्मा के बचाव में आए सुनील ग्रोवर..कॉफी विद डी के प्रमोशन का मामला
कपिल शर्मा के बचाव में सुनील ग्रोवर आए और उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा ने कभी भी फिल्म के प्रमोशन से मना नहीं किया।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के मनमुटाव की खबरें अक्सर आती रहती हैं। कभी शो को लेकर तो कभी कुछ और। इस बार भी आई थी कि कॉफी विद डी का प्रमोशन करने से कपिल शर्मा ने अपने शो पर मना कर दिया है। ऐसी खबरें भी आई थी कि कपिल शर्मा ने पहले कहा था कि वो 5 मिनट का समय कॉफी विद डी को भी प्रमोट करने का देंगे लेकिन बाद में वो मुकर गए।
[2017 में कॉमेडी फिल्मों की भरमार..वरुण धवन से लेकर अजय देवगन हैं तैयार]
इस मामले पर सुनील ग्रोवर का बयान आया है कि लोग पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रहे हैं जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसल बात सिर्फ इतनी सी थी कि सबके पास डेट्स नहीं थे इसलिए शूट कैंसिल कर दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications