..................... Sunil Grover Comeback in Kapil Sharma Show because of Salman Khan - Hindi Filmibeat

कपिल शर्मा का टीआरपी में हुआ बुरा हाल, सलमान ने लिया चौंकाने वाला फैसला, बड़ी खबर!

By Prachi Dixit

द कपिल शर्मा शो इस वक्त अपने 50 से अधिक एपिसोड पूरे कर चुका है। टीआरपी पर कपिल शर्मा वो कमाल नहीं कर पा रहे हैं जिसकी उम्मीद सभी ने कर रखी है। बीते दो वीक से कपिल शर्मा टीआरपी पर टॅाप 10 से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की टीम ने एक प्लानिंग की है।

ये मामला है सुनील ग्रोवर का। हाल ही में सलमान खान की भारत में सुनील एक अहम भूमिका में फिल्म के शुरू से लेकर नजर आ रहे हैं। सलमान चाहते हैं कि सुनील दोबारा से कपिल शर्मा शो पर लौट कर आ जाएं। बीते कई महीने से सलमान ने सुनील से इस सिलसिले में बात करने की कोशिश की।

Sunil grover, Kapil Sharma, Salman Khan

लेकिन सुनील ने इसके लिए साफ तौर पर इंकार कर दिया। लेकिन अब ऐसा लगता है कि सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो पर वापसी करने के लिए अपना मन बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील और कपिल के बीच सलमान खान ने सुलह करवा ली है।

ऐसी खबर है कि अपने कुछ प्रोजेक्ट्स के काम खत्म करने के बाद फिर से गुत्थी की वापसी कपिल शो में हो जाएगी। खुद कपिल ने भी इसकी तरफ इशारा दिया है। कपिल से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि सुनील अभी अपने काम में बिजी हैं।

जैसे ही वह उन्हें वक्त मिलेगा उनकी वापसी होगी। वहीं दूसरी तरफ सुनील इस बार सलमान खान को वापसी के लिए इंकार नहीं कर पाए हैं। यानी फैंस को जल्द कपिल और सुनील एक साथ देखने मिल सकते हैं।बहरहाल,यहां देखिए टीवी के टॅाप कॅामेडियन के नाम की लंबी लिस्ट वो भी इनकी करोड़ों की कमाई के साथ। यह कितना सच है इसका अंदाजा लगा पाना कठिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X