Alert..सुनील ग्रोवर का फैसला..नए शो को NO..कपिल को देंगे मौका !
सुनील ग्रोवर ने खुलासा किया है कि वह कुछ नया जरूर करेंगे मगर कोई शो नहीं कर रहे हैं।चलिए जानते हैं कि सुनील ने नए शो को लेकर कौन सा खुलासा किया।
इस शो के कांसेप्ट को लेकर फ़िलहाल उन्होंने अपनी प्लानिंग भी तेज कर दी है। मगर इन सभी खबरों पर पर्दा डालते हुए सुनील ने एक नया खुलासा किया है।
सुनील ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा है कि अभी तक मैंने सोनी टीवी या फिर किसी दूसरे चैनल के साथ कोई भो शो साइन नहीं किया है।
मैं द कपिल शर्मा शो का हिस्सा था। कुछ समय से मैं इस शो से बाहर हूं। मैं परफ़ॉर्मर हूं। मेरा काम लोगों को एंटरटेन करना है।कई जगह से मुझे ऑफर मिले हैं।
लेकिन मैंने अभी तक कुछ तय नहीं किया है। मैं जल्द ही कुछ ना कुछ जरूर करूंगा। मुझे इस शो में बहुत मजा आया। मैं हमेशा इस शो का आभारी रहूंगा। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इस शो से इतना प्यार मिला।

गौरतलब है कि कपिल और सुनील के बीच हुए विवाद के बाद कपिल ने एक तरफ चुप्पी साध रखी है। सुनील के नए शो को लेकर उन्होंने अपनी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं दी है।
Must Read..ब्लाॅकबस्टर कमाई..30 दिन लगातार..1 नहीं 8 SUPER स्टार..
ऐसा माना जा रहा है कि सोनी टीवी और कपिल अभी भी लगातार सुनील को शो से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आखिर कार सुनील नया शो लेकर आते हैं या फिर द कपिल शर्मा शो में उनकी दोबारा एंट्री होती है।
बहरहाल इस पुरे विवाद में हर दफा कोई ना कोई नया मोड़ आ ही जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस विवाद का जितना नुकसान कपिल का हुआ है उतना ही सुनील का भी हुआ है। चलिए जानते हैं कैसे।


Click it and Unblock the Notifications











