#JustIn: सुनील ग्रोवर ने भी दे ही दिया कपिल शर्मा को जूते का जवाब...जूते से!
सुनील ग्रोवर ने आखिरकार अपने फॉर्म में वापस आने की ठान ली है और उनके जवाब से तो यही लग रहा है कि अब वो कपिल शर्मा को बुरी तरह से धोने की तैयारी कर चुके हैं। देखिए उन्होंने कैसी तस्वीर डाल दी!
सुनील ग्रोवर ने हाल ही में साबित किया कि इस देश में वो कपिल शर्मा से बड़े सुपरस्टार हैं। पहला तो ये कि इतनी कंट्रोवर्सी के बीच भी उन्होंने अपना आपा नहीं खोया और देश ने भी कपिल को जमकर लताड़ा और उन्हें जमकर प्यार दिया।
अब सुनील ग्रोवर ने बड़े ही शांत मन से एक प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ कपिल शर्मा को उस जूते का जवाब दिया है जो कपिल ने उन्हें फ्लाइट में मारा था। सुनील ने एक तस्वीर डाली है अपने जूते की साइज़ दिखात हुए और लिखा जूते का साइज़ - 10!

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में एक शो से लौट रही कपिल की टीम के साथ कपिल ने काफी बद्तमीज़ी की और सबको अपने स्टारडम का रौब झाड़ा। खबर थी कि सबने कपिल के पहले खाना खा लिया था और कपिल पीने में लगे हुए थे।
बस नशे में धुत कपिल शर्मा को ये पसंद नहीं आया कि टीम ने उनके बिना कैसे खाना खाया और उन्होंने तमाशा बनाना शुरू कर दिया। सबके साथ गाली गलौच करने लगे। सुनील ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो उन पर जूता फेंक कर मारा।
इस घटना के बाद हर किसी ने कपिल को जमकर धोया। ट्विंकल खन्ना ने तो ये कहकर उनकी धज्जियां उड़ा दीं कि प्लेन को उड़ने दे, अपनी स्टारडम में ना उड़ें!
अब सुनील अपना नया शो ला रहे जिसकी डीटेल्स यहां पढ़ लीजिए। ज़ाहिर है कपिल OUT हैं और सुनील IN, वैसे देखिए कपिल ने किस किस के साथ क्या क्या किया -


Click it and Unblock the Notifications