WOW अब रोमांस करेगी सबकी फेवरिट गुत्थी...Hint सुपरस्टार!!!
[टेलीविजन] जी हां, सबकी फेवरिट गुत्थी अब रोमांस करने जा रही है। लेकिन गुत्थी बनकर नहीं सुनील ग्रोवर बनकर। और इन सबका कनेक्शन है सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा से। दरअसल, प्रियंका की बहन मन्नारा अब सुनील ग्रोवर के साथ एक तेलुगू फिल्म में इश्क विश्क प्यार व्यार खेलती नज़र आएंगी।
मन्नारा ने फिल्म ज़िद से बॉलीवुड में कदम रखा था, वह अब सुनील ग्रोवर के साथ एक तेलुगु फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म के निर्देशक वामसी कृष्णा अकेल्ला कई महीनों से फिल्म की नायिका के लिए उपयुक्त अभिनेत्री तलाश रहे थे और आखिकार उनकी तलाश मन्नारा पर खत्म हुई।
[अरशद तो ठीक थे पर ये होस्ट बंद करवा देंगे कपिल का शो!]
बताने की ज़रूरत नहीं है कि सुनील ग्रोवर कलर्स टीवी के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी के किरदार में नजर आते हैं। ये खबर गुत्थी के फैंस के लिए बेहद दिलचस्प होगी कि वे अब फिल्मों में अपने करियर की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले वो अक्षय कुमार स्टारर गब्बर इज़ बैक में भी नज़र आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












