उलझ गई कपिल की गुत्थी, कॉमेडी नाइट्स में अंधेरा

गुत्थी के फैन्स ने पोस्ट किया है कि उन्हें बहुत दुख है इस बात का कि गुत्थी इस शो को छोड़कर जा रही हैं। सुनील जी ने इस किरदार के जरिये जितना हंसाया है वो कभी नहीं भूल सकते। सभी ने सुनील ग्रोवर जी से रिक्वेस्ट भी की है कि वो इस शो को छोड़कर ना जाएं। सुनील के फैन्स ने लिखा है गुत्थी के बिना कॉमेडी नाइट्स काफी सूना हो जाएगा। माना कि कपिल शर्मा इस शो के हीरो हैं लेकिन बाकी के किरदार भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं और कॉमेडी नाइट्स की सफलता सभी की वजह से है। कुछ ने तो यहां तक लिखा है कि प्लीज गुत्थी आप ये शो छोड़कर मत जाइये।
खबर के अनुसार गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी नाट्स की प्रोडक्शन टीम से कहा था कि वो चाहते हैं कि उन्हें इस शो के लिए ज्यादा पैसे दिये जाएं। लेकिन शो के मेकर्स ने सुनील की इस मांग को खारिज कर दिया। इस बात से शायद गुत्थी को बुरा लगा और उन्होंने सीधे शो को छोड़ने का फैसला कर लिया। सुनील ने कहा कि वो अब दोबारा इस शो में वापस नहीं आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications