Alert..डॉ.गुलाटी..रिंकू भाभी.सुनील..नहीं दिखाई देंगे..पैसों के लिए बंद
एक महीने से चर्चित सुनील ग्रोवर के अहमदाबाद में होने वाले लाइव शो को कैंसल कर दिया गया है ।
अहमदाबाद में सुनील ग्रोवर,अली असगर और चंदन प्रभाकर के साथ मिलकर 27 मई को लाइव शो की प्लानिंग की गई थी। इस शो का बकायदा सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर बैनर के जरिए कॅामेडी फैैमली के आने का ऐलान किया गया था।
लेकिन अब यह शो कैंसल कर दिया गया है। इस शो के टिकट भी बिक चुके थे। इंवेट कंपनी ने अपने आफिशियल पेज पर लिखा है कि मजबूरन शो कैंसल करना पड़ा रहा है।

जिन लोगों ने टिकट लिए हैं वे लोग बुक माय शो से पैसे वापस मिल सकते हैँ। इस पूरी प्रक्रिया में 10 दिन का समय जाएगा। 10 दिन में सभी को अपने टिकट के पैसे वापस मिल जायेंगे।
गौरतलब है कि यह मामला तब शुरू हुआ जब सुनील ने समय की कमी के चलते 27 मई को शो करने से मना कर दिया। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया।
साथ ही पैसे को इसकी सबसे बड़ी वजह बताई गई। राजपाल शाह 27 मई को ही सुनील का शो करवाना चाहते थे। लेकिन समय की कमी के कारण यह मुमकिन नहीं हो पाया। सुनील का दावा है कि राजपाल शाह को उनके एडवांस 10 लाख रूपए लौटा दिए गए हैं।
बहरहाल,इसमें कोई दोराय नहीं है कि लाइव शो के कैंसल होने का बुरा असर सुनील के फैंस पर होगा। डॅा.गुलाटी,
गुत्थी और रिंकू भाभी के किरदार को लाइव शो में देखना फैंस के लिए बड़ा मौका होता।
चलिए भी इस बात पर सुनील की अब तक की सबसे यादगार एक्ट की झलक देखना तो बनता है। यहां देखें एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications
