Video 'सुपर डांसर 4' में गाना सुनकर रोने लगे सुनील शेट्टी, 21 साल बाद शिल्पा शेट्टी के साथ किया रोमांस
बॅालीवड स्टार सुनील शेट्टी की रोते हुए कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं। ये मामला जुड़ा है टीवी डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 का। जहां पर शिल्पा शेट्टी ने बतौर जज अपनी जिम्मेदारी संभाली। तो वहीं सुनील शेट्टी भी इस शो पर मेहमान बनकर पहुंचे। हाल ही में इस खास एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया। जहां पर सुनील शेट्टी एक एक्ट को देखने के बाद काफी भावुक हो जाते हैं। सुनील शेट्टी के ही सांग पर सभी कंटेस्टेंट ने बैक टू बैक अपने डांस का जलवा दिखाया।
प्रोमो के अनुसार सेट पर शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी साथ में एंट्री लेते हुए दिखते हैं। दोनों एक साथ धड़कन फिल्म के कई सांग और लोकप्रिय सीन पर भी परफॉर्म करते हैं। इसके साथ ही सभी कंटेस्टेंट सुनील शेट्टी को लोकप्रिय सांग पर अपने डांस से सभी को हैरान कर देते हैं। लेकिन सेट पर माहौल तब अधिक गंभीर हो जाता है जब बॅार्डर के सांग 'संदेसे आते हैं' पर परफॉर्मेंस होता है।

जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट, जज और खुद सुनील शेट्टी भी रोने लगते हैं। इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद खुद सुनील शेट्टी खड़े होकर सैल्यूट करते हैं। साथ ही डांस करने वाली जोड़ी को गले भी लगा लेते हैं। आपको बता दें कि हिंदी फिल्मों के यादगार गीतों में बॅार्डर फिल्म का ये गाना काफी लोकप्रिय है जो कि देशभक्ति का जज्बा जगा जाता है।
सुनील शेट्टी ने भी इस फिल्म में सैनिक की भूमिका निभाई थी। जो कि लडाई में शहीद हो जाता है। इस वीकेंड प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में सुनील शेट्टी फिर से अपने पुराने दिनोें को याद करेंगे। साथ ही 21 साल बाद शिल्पा के साथ वह धड़कन फिल्म का लोकप्रिय सीन भी क्रिएट करते हुए दिखाई देने वाले हैं। यहां देखिए इसका प्रोमो। जिसमें आपको दिखाई देगी आने वाले वीकेंड एपिसोड की झलक।


Click it and Unblock the Notifications