..................... सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने किया 'झांझरिया' गाने पर डांस! Suniel Shetty and Jackie Shroff dance on Jhanjhariya song! - Hindi Filmibeat

सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने किया 'झांझरिया' गाने पर डांस, वायरल हो रहा है वीडियो!

एक नए अंदाज में कलर्स का मशहूर डांस रियालिटी शो 'डांस दीवाने 3' शुरु हो चुका है। शुरुआत से ही लोग इसको लेकर काफी दीवाने हैं और मस्ती मजाक का माहौल है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस वीकेंड पर खूब धमाल होने वाला है। इसके पीछे कारण है सुपरस्टार सुनील शेट्टी और बिंदास जैकी श्रॉफ। ये दोनों सितारे इस वीकेंड इस शो में आने वाले हैँ। हालांकि कलर्स ने कुछ प्रोमो पोस्ट किए हैं जोकि तेजी से वायरल हो रहे हैं।

खबर है कि जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और शो की जज माधुरी दीक्षित 'डांस दीवाने 3' के मंच खूब मस्ती करते दिखाई देंगे। इस दौरान जैकी और माधुरी एक फिल्म का रोमांटिक सीन भी रीक्रिएट करते दिखेंगे।

suniel shetty, jackie shroff, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ

इसके अलावा सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने साथ में डांस भी किया है और ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। ये दोनों सितारे झांझरिया गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

झांझरिया सुनील शेट्टी का गाना है और इस पर जैकी श्रॉफ का डांस देख आप काफी खुश होने वाले हैँ। बता दें कि माधुरी दीक्षित इस शो की एक जज हैं और सुनील शेट्टी के साथ उनका रोमांटिक डांस भी इसमें देखने को मिलने वाला है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले जैकी श्रॉफ राधे का हिस्सा बने थे और सलमान खान के साथ धमाका किया था। हालांकि सुनील शेट्टी काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X