'द कपिल शर्मा शो' प्रोमो से गायब होने पर सुमोना चक्रवर्ती ने दिया करारा जवाब,देखिए VIDEO
द कपिल शर्मा शो की फिर से वापसी हो रही है। कपिल शो की पूरी टीम ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जब कपिल शो का प्रोमो सामने आया तो कपिल के साथ भारती सिंह, कृष्णा सिंह, अर्चना पूरन सिंह और बाकी के कलाकार दिखाई दिए। लेकिन कहीं पर भी सुमोना चक्रवर्ती नहीं नजर आयीं।
ऐसे में सुमोना चक्रवर्ती के शो से बाहर होने की खबर सामने आयी। सुमोना चक्रवर्ती ने भी एक पोस्ट किया और इस तरफ इशारा दिया था कि वो कपिल शो का हिस्सा नहीं होंगी। फिलहाल द कपिल शर्मा शो के सेट पर से अर्चना पूरन सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जहां पर सुमोना चक्रवर्ती नजर आ रही हैं।

अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस पर्दे के पीछे वाले वीडियो में अर्चना पूरन सिंह के साथ सुमोना चक्रवर्ती भी मस्ती करती हुई दिख रही हैं। शरद केलकर भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। अर्चना पूरन सिंह आती हैं और सुमोना चक्रवर्ती को गले लगा लेती हैं।
अर्चना इस वीडियो में ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि ये है शो में हम इनके बगैर शो नहीं करेंगे।अर्चना पूरन सिंह ये कहती हैं कि सुमोना चक्रवर्ती ये बताएंगी कि वह प्रोमो का हिस्सा क्यों नहीं थीं। इस पर सुमोना हंसते हुए जवाब देती हैं कि वो कभी नहीं पता चलेगा किसी को। सुमोना चक्रवर्ती इसके बाद मजाक में कहती हैं कि स्टार्स को प्रोमो की जरूरत नहीं होती। इसके साथ अर्चना पूरन सिंह ने कैप्शन में लिखा है कि बस एक दिन का इंतजार और है। आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो के पहले मेहमान होंगे अक्षय कुमार और अजय देवगन।


Click it and Unblock the Notifications











