ENTRY: कपिल शर्मा की वाइफ करेंगी 'जमाई राजा' में धमाकेदार एंट्री
[टेलीविजन] अरे नहीं, हम कपिल शर्मा की रियल लाइफ नहीं, बल्कि रील लाइफ पत्नी की बात कर रहे हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में मिसेज शर्मा का चटपटा किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती जल्द ही चर्चित शो 'जमाई राजा' में एंट्री लेने वाली हैं।

जमाई राजा में सुमोना मीशा ग्रेवाल नाम का किरदार निभाएंगी। उन्होंने कहा कि, सीरियल में इस किरदार ने कई शेड्स हैं और मीशा ग्रेवाल दर्शकों को चौंकाने वाली है। दर्शक हमेशा सोचते रहेंगे कि इसका अगला कदम अब क्या होने वाला है।
सुमोना काफी वक्त के बाद टीवी शो में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि, जमाई राजा में वे बतौर सिद्धार्थ (रवि दुबे) की पुरानी दोस्त एंट्री लेने वाली हैं। यह किरदार काफी चुलबुला और एनर्जी भरा होगा। मीशा ग्रेवाल के साथ शो में ट्विस्ट एंड टर्न्स भी आने वाले हैं।
OMg! एकता कपूर का यह पॉपुलर टीवी शो जल्द होगा बंद
अंतिम बार हमने सुमोना को सावधान इंडिया में देखा था। लिहाजा, कॉमेडी नाइट्स के साथ साथ जमाई राजा में सुमोना को देखना काफी दिलचस्प होगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











